Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, IPPA News https://hindi.ippa.co.in Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, IPPA News Thu, 09 Oct 2025 03:16:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली में शुरू हुई हल्की सर्दी, IMD ने कहा- रात के तापमान में होगी और गिरावट https://hindi.ippa.co.in/national-news/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://hindi.ippa.co.in/national-news/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Thu, 09 Oct 2025 03:16:49 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=324 New Delhi: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में हल्की सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान तेजी से गिरने लगा है। वहां से चल रही ठंडी हवाओं का असर अब मैदानी इलाकों, खासकर दिल्ली तक पहुंच रहा है। इस वजह से सुबह के वक्त हवा में ठंडक बढ़ी है और लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

दिन में गर्मी, रात में ठंडक

हालांकि दिन के समय अभी सर्दी का असर ज्यादा नहीं है। 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अक्टूबर तक दिन का तापमान थोड़ा बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन रात का तापमान 20 डिग्री के करीब रहेगा। इससे रातें ठंडी और दिन हल्के गर्म बने रहेंगे।

बारिश से राहत, शुष्क रहेगा मौसम

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 9 से 14 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और हवा में नमी की मात्रा कम होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के मध्य तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ेगा।

हवा की गुणवत्ता पर असर

तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। वर्तमान में राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 137 दर्ज किया गया है, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है। हालांकि यह स्तर फिलहाल गंभीर नहीं है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, हवा में प्रदूषकों का जमाव बढ़ेगा और प्रदूषण का स्तर खराब हो सकता है।

लोगों को दी गई सलाह

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह या देर शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें। साथ ही, प्रदूषण के असर से बचने के लिए मास्क का उपयोग करें और सांस से जुड़ी दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।दिल्ली में इस समय मौसम में हो रहे बदलाव ने सर्दी की दस्तक को साफ महसूस करा दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ राजधानी की सुबहें और ठंडी हो सकती हैं।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/national-news/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0
Karwa Chauth 2025: सास नहीं तो क्या हुआ! ऐसे करें करवा चौथ का व्रत, जानिए पूजा का सही तरीका और नियम https://hindi.ippa.co.in/lifestyle-news/karwa-chauth-2025-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://hindi.ippa.co.in/lifestyle-news/karwa-chauth-2025-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Wed, 08 Oct 2025 14:35:15 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=321 New Delhi: करवा चौथ हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत है, जिसे सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और इस बार करवाचौथ 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को पड़ रहा है।

करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है, जिसमें महिलाएं सूर्योदय से चांद निकलने तक न तो भोजन करती हैं और न ही पानी पीती हैं। दिनभर पूजा-पाठ और शाम को चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है।

धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान भगवान शिव पूरी सृष्टि की देखरेख करते हैं। इस अवधि में किए गए व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का फल कई गुना अधिक मिलता है। इसी कारण करवाचौथ के व्रत का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

बायना की परंपरा

करवा चौथ में ‘बायना’ देने की परंपरा बहुत प्राचीन है। यह एक तरीका है जिससे बहू अपनी सास को सम्मान और आभार प्रकट करती है। बायना में आमतौर पर फल, मिठाई, वस्त्र, धन, श्रृंगार का सामान और पूजा की सामग्री दी जाती है। इसे देने के बाद सास अपनी बहू को आशीर्वाद देती हैं।

अगर सास सुहागन हैं, तो बायना में सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री देना शुभ माना जाता है। वहीं अगर सास विधवा हैं, तो बायने से श्रृंगार का सामान हटा दिया जाता है और केवल फल, मिठाई व वस्त्र दिए जाते हैं।

सास न होने पर क्या करें

  • कई महिलाएं यह सोचकर असमंजस में पड़ जाती हैं कि अगर सास नहीं हैं तो बायना किसे दें। धार्मिक दृष्टि से इसके लिए भी समाधान बताया गया है।
  • अगर सास नहीं हैं, तो जेठानी या ननद को बायना दिया जा सकता है।
  • अगर घर में कोई सुहागन न हो, तो पड़ोस या रिश्तेदारी की किसी बुजुर्ग सुहागन महिला को बायना देना शुभ माना जाता है।
  • ऐसा करने से व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है और रिश्तों में प्रेम और सम्मान भी बढ़ता है।

व्रत की विधि और पूजन

करवा चौथ के दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं। दिनभर व्रत रखकर शाम को करवा माता, गणेश जी, शिव-पार्वती और चंद्र देव की पूजा की जाती है। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति का चेहरा देखकर व्रत खोला जाता है।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/lifestyle-news/karwa-chauth-2025-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
नई दिल्ली में शुरू हुआ इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, जानें क्या बोले पीएम https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-india-mobile-congress-2025-prime-minister-modi-inaugurated-imc-2025-major-announcements-on-topics-ranging-from-6g-to-ai/ https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-india-mobile-congress-2025-prime-minister-modi-inaugurated-imc-2025-major-announcements-on-topics-ranging-from-6g-to-ai/#respond Wed, 08 Oct 2025 09:21:41 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=222 New Delhi: नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया। 8 से 11 अक्टूबर तक चलने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इवेंट है। इस बार सम्मेलन की थीम ‘Innovate to Transform’ रखी गई है, जो भारत की डिजिटल ग्रोथ और सामाजिक परिवर्तन में इनोवेशन की भूमिका को दर्शाती है।

यह आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। IMC अब एशिया का सबसे बड़ा और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त टेक्नोलॉजी सम्मेलन बन चुका है।

पीएम मोदी का संबोधन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि “आज देश में 1 जीबी डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है।”

पीएम ने कहा कि भारत ने 2G के दौर की चुनौतियों से निकलकर आज हर कोने में 5G कवरेज उपलब्ध कराई है। उनके अनुसार, 2014 के बाद से मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 28 गुना, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के उत्पादन में 6 गुना, और मोबाइल एक्सपोर्ट में 127 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब न केवल डिजिटल सेवाओं में आत्मनिर्भर है, बल्कि 6G, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कम्युनिकेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में भी दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

400 से ज्यादा कंपनियां और 150 देश शामिल

इस साल IMC 2025 में 150 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 1.5 लाख से अधिक विजिटर शामिल हो रहे हैं। करीब 4.5 लाख वर्ग फुट में फैले एग्जिबिशन एरिया में 400 से अधिक कंपनियां अपने इनोवेशन, प्रोडक्ट्स और डिजिटल सॉल्यूशंस का प्रदर्शन कर रही हैं।

भारत के 6G विजन पर चर्चा

IMC 2025 में छह प्रमुख ग्लोबल समिट आयोजित हो रहे हैं, जिनमें सबसे खास है इंटरनेशनल भारत 6G सिम्पोजियम। यह सम्मेलन भारत 6G एलायंस के तहत देश को अगली पीढ़ी की 6G रिसर्च में अग्रणी बनाने पर केंद्रित है।

इसके अलावा, AI Summit में कम्युनिकेशन नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और Cyber Security Summit में भारत के 1.2 अरब टेलीकॉम यूजर्स की डेटा सेफ्टी पर चर्चा की जा रही है।

Satcom और स्टार्टअप इनोवेशन पर फोकस

IMC के Satcom Summit में सैटेलाइट इंटरनेट और कम्युनिकेशन के भविष्य पर विचार-विमर्श हो रहा है। वहीं, IMC Aspire Program के तहत 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 300 से ज्यादा वेंचर कैपिटिलिस्ट व इंडस्ट्री लीडर्स को एक मंच पर लाया जा रहा है ताकि निवेश और सहयोग के नए अवसर बन सकें।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-india-mobile-congress-2025-prime-minister-modi-inaugurated-imc-2025-major-announcements-on-topics-ranging-from-6g-to-ai/feed/ 0
Flipkart Diwali Sale: फिर से iPhone 16 समेत इन मोबाइल्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-flipkart-diwali-sale-get-iphone-pixel-and-samsung-at-lowest-prices/ https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-flipkart-diwali-sale-get-iphone-pixel-and-samsung-at-lowest-prices/#respond Wed, 08 Oct 2025 09:14:50 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=219

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल को मिस कर दिया है तो दुखी होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको फिर से कई स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। जी हां, फ्लिपकार्ट एक बार फिर नई सेल के साथ वापस आ रहा है। कंपनी ने ऑफिशियल तोर पर अपनी बिग बैंग दिवाली सेल की घोषणा कर दी है, जो 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर हैं, तो आपको हर सेल की तरह दूसरों से 24 घंटे पहले डील्स का बेनिफिट मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान एक बार फिर iPhone 16 Pro Max, Pixel 10, Samsung Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स सबसे कम कीमत पर मिल सकते हैं। प्लेटफॉर्म ने सेल से पहले ही कुछ ऑफर्स की घोषणा कर दी है, जिससे खरीदारों को तैयारी करने और खरीदारी करने का टाइम मिल सके। चलिए कुछ स्मार्टफोन्स डील्स के बारे में जानते हैं

Flipkart Diwali Sale: iPhone डील्स

फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में iPhone 16 फिर से 56,000 रुपये से कम में उपलब्ध हो सकता है। ऐसे में अगर आप बिग बिलियन डेज के दौरान डील से चूक गए हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफर्स की कीमत और बैंक ऑफर्स की घोषणा नहीं की है। इसी तरह सेल के दौरान iPhone 16 Pro Max भी 1,03,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। बता दें कि इस डिवाइस को भारत में 1,44,990 रुपये में लॉन्च किया था।

गूगल के स्मार्टफोन पर डील्स

iPhone ही नहीं सेल के दौरान Google Pixel 9a भी सस्ते में मिलेगा, जिसे 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर्स के बाद आप इस फोन को सेल में 40,000 रुपये से कम में खरीद सकेंगे, जो इसे एक बेहतरीन डील बना देगा। जबकि Pixel 10 जो 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था वो कम होकर सिर्फ 67,999 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा Pixel 9 Pro Fold जिसे 1,72,999 रुपये में पेश किया गया था, ये भी सिर्फ 99,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

सैमसंग का प्रीमियम फोन भी सस्ते में

सैमसंग का Galaxy S25 भी सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट के बाद सिर्फ 68,999 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा, Galaxy S25 Ultra की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान ग्राहकों को नथिंग फोन 3a और 3a प्रो पर भी डिस्काउंट मिलेगी।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-flipkart-diwali-sale-get-iphone-pixel-and-samsung-at-lowest-prices/feed/ 0
चार्जर के बाद अब स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर, इस कंपनी ने शुरू किया नया खेल https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-smartphone-companies-planning-to-remove-charging-cables-from-boxes/ https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-smartphone-companies-planning-to-remove-charging-cables-from-boxes/#respond Wed, 08 Oct 2025 08:21:48 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=211 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर था जब मोबाइल फोन के बॉक्स में आपको ईयरफोन, केबल और चार्जर भी मिलता था। धीरे-धीरे कंपनियों ने सबसे पहले फोन के बॉक्स से ईयरफोन हटाए और फिर स्मार्टफोन कंपनियों ने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। हालांकि, कुछ देशों में सरकारी की सख्ती के चलते स्मार्टफोन कंपनियों बॉक्स के साथ चार्जर देती हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि चार्जर के बाद स्मार्टफोन कंपनियां बॉक्स से चार्जिंग केबल हटाने की प्लानिंग कर रही हैं।

बॉक्स में नहीं मिलेगा USB केबल

कार्बन फुट प्रिंट कम करने के नाम पर स्मार्टफोन कंपनियों ने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनियां धीरे-धीरे फोन के बॉक्स से यूएसबी केबल भी हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर Linus Tech Tips नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि कुछ दिनों पहले Sony Xperia 10 VII स्मार्टफोन खरीदा था। इस फोन के बॉक्स में चार्जर के साथ-साथ केबल भी नहीं था। इस फोन के बॉक्स में डिवाइस और सिर्फ बेसिक डॉक्यूमेंट ही थे।

यह संभवत: हिंट हो सकता है कि आगे चलकर स्मार्टफोन कंपनियां फोन के बॉक्स से चार्जर हटा सकती हैं। यहां यह बात भी ध्यान में रखने वाली है कि सोनी भले ही बड़ी कंपनी हो, लेकिन स्मार्टफोन मार्केट में उसकी ज्यादा हिस्सेदारी नहीं है। सोनी कुछ ही देशों में स्मार्टफोन बेचती है। संभव है यह स्मार्टफोन कंपनियों के लिए नया ट्रेंड हो सकता है। आने वाले सालों में स्मार्टफोन कंपनियां फोन के बॉक्स से चार्जर हटा सकती हैं।

एपल ने शुरू किया ट्रेंड

Apple ने स्मार्टफोन के साथ चार्जर न देने का ट्रेंड शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने टैबलेट AirPods 4 और AirPods Pro 3 के साथ यूएसबी केबल देना बंद कर दिया है। यह भले ही इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन कुछ केस में इससे ई-वेस्ट की समस्या बढ़ रही है। बहुत से कस्टमर ऑनलाइन रेटिंग चेक करते हुए थर्ड पार्टी चार्जर या केबल खरीद लेते हैं। आमतौर पर इनकी ड्यूरेबिलिटी और क्वालिटी कुछ खास नहीं होती है। ये ऑरिजनल के मुकाबले जल्द खराब हो कर ई-वेस्ट में बदल जाते हैं।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/technology-news/tech-news-smartphone-companies-planning-to-remove-charging-cables-from-boxes/feed/ 0
राज्यसभा चुनाव: AAP ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता पर जताया भरोसा, जानिए कौन हैं वे https://hindi.ippa.co.in/politics-news/rajya-sabha-elections-aap-expresses-confidence-in-industrialist-rajinder-gupta-know-who-he-is/ https://hindi.ippa.co.in/politics-news/rajya-sabha-elections-aap-expresses-confidence-in-industrialist-rajinder-gupta-know-who-he-is/#respond Sun, 05 Oct 2025 14:28:01 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=115 New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में उद्योगपति राजिंदर गुप्ता का नाम घोषित किया है। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा, जो पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट के लिए आयोजित किया जा रहा है।

संजीव अरोड़ा ने हाल ही में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद इस सीट पर नए उम्मीदवार को लेकर कई नामों की चर्चा थी, जिनमें वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल थे। हालांकि, अंततः पार्टी ने उद्योग जगत से आने वाले अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरा राजिंदर गुप्ता को चुना।

उद्योग से राजनीति तक का सफर

राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं और पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।

गुप्ता का उद्योग और समाजसेवा दोनों में गहरा अनुभव रहा है। वे लंबे समय से पंजाब के आर्थिक विकास और सामाजिक upliftment से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहे हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से न केवल पार्टी को लाभ होगा, बल्कि उद्योग जगत और राजनीति के बीच नई समझ भी बनेगी।

बहुमत से तय मानी जा रही जीत

राज्यसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के पास पंजाब विधानसभा में स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में राजिंदर गुप्ता की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी इसे केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक मान रही है। AAP नेताओं का कहना है कि यह कदम पंजाब की राजनीति में पारदर्शिता और जनता से जुड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।

राजनीतिक असर और विपक्ष की चुनौती

राज्यसभा उपचुनाव का असर पंजाब की राजनीति पर भी गहराई से देखा जा रहा है। गुप्ता के चयन से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में स्थिति और मजबूत होगी, जिससे विपक्षी दलों के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उद्योग जगत के अनुभवी व्यक्ति को राज्यसभा भेजना AAP की रणनीतिक चाल है, जिससे पार्टी अपने आर्थिक और विकास संबंधी एजेंडे को और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर सकेगी।

केजरीवाल का स्पष्ट रुख

राज्यसभा सीट खाली होने के बाद यह अटकलें थीं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राज्यसभा भेजा जा सकता है। लेकिन केजरीवाल ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ कहा था कि वे राज्यसभा नहीं जाएंगे। इसके बाद गुप्ता का नाम सामने आया, जिसे पार्टी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

राजिंदर गुप्ता का यह नया राजनीतिक अध्याय पंजाब की राजनीति में एक नई दिशा तय कर सकता है, जहां उद्योग और जनसेवा का अनुभव एक साथ नजर आएगा।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/politics-news/rajya-sabha-elections-aap-expresses-confidence-in-industrialist-rajinder-gupta-know-who-he-is/feed/ 0
IND W vs PAK W: आज मैदान पर भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की महिला टीम, कौन दिखाएगा दम? https://hindi.ippa.co.in/sports-news/ind-w-vs-pak-w-india-and-pakistan-women-teams-will-clash-on-the-field-today-cricket-live-updates-sports-news/ https://hindi.ippa.co.in/sports-news/ind-w-vs-pak-w-india-and-pakistan-women-teams-will-clash-on-the-field-today-cricket-live-updates-sports-news/#respond Sun, 05 Oct 2025 06:20:16 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=104 Colombo: महिला वनडे विश्व कप 2025 का छठा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड के आधार पर भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

भारत का दबदबा

महिला वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 11 मैच खेले गए हैं और सभी में भारत ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली है। पहला मैच 2005 में खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 193 रनों से हराया था। आज के मैच में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस अपराजेय लय को जारी रखते हुए 12वीं लगातार जीत हासिल की जाए।

टीम इंडिया का आत्मविश्वास

इस साल के महिला विश्व कप में भारत की शुरुआत शानदार रही है। 30 सितंबर को पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से हराया। इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है और अंक तालिका में भारत फिलहाल चौथे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान अब तक टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है, जिससे उस पर दबाव बढ़ गया है।

कप्तानी और टीम की मजबूती

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान हैं। टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।
मुख्य खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर। ये खिलाड़ी टीम की प्रमुख ताकत हैं।

मैच की उम्मीदें

आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है। भारत अपनी अपराजेयता बनाए रखने के लिए मैदान में उतरेगा, जबकि पाकिस्तान इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगा। यह मुकाबला न केवल जीत की लड़ाई है, बल्कि दोनों टीमों के लिए आत्मविश्वास और मनोबल का भी अहम परीक्षण है।

टीम इंडिया की लिस्ट

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)
  • प्रतिका रावल
  • दीप्ति शर्मा
  • हरलीन देयोल
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • ऋचा घोष
  • रेणुका सिंह ठाकुर
  • स्नेह राणा
  • उमा छेत्री
  • राधा यादव
  • अमनजोत कौर
  • श्रीचरणी
  • अरुंधति रेड्डी
  • क्रांति गौड़
]]>
https://hindi.ippa.co.in/sports-news/ind-w-vs-pak-w-india-and-pakistan-women-teams-will-clash-on-the-field-today-cricket-live-updates-sports-news/feed/ 0
IPO से पहले Tata Capital को मिला बड़ा भरोसा, जानें कैसे LIC बना सबसे बड़ा निवेशक https://hindi.ippa.co.in/business-news/tata-capital-raises-crore-from-anchor-investors-lic-makes-the-biggest-bid/ https://hindi.ippa.co.in/business-news/tata-capital-raises-crore-from-anchor-investors-lic-makes-the-biggest-bid/#respond Sun, 05 Oct 2025 06:02:38 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=101 New Delhi: टाटा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल ने अपने आगामी आईपीओ (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से 4642 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस एंकर बुक में कई बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया है। सबसे बड़ा दांव लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने लगाया है, जिसने 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह एंकर बुक का 15.08% हिस्सा है।

LIC को अलॉट हुए करोड़ों के शेयर

कंपनी की नियामकीय फाइलिंग के मुताबिक, LIC को 2,14,72,386 शेयर आवंटित किए गए हैं। यह निवेश 310-326 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर किया गया है।

दूसरे प्रमुख एंकर निवेशक

LIC के अलावा, कई विदेशी और घरेलू संस्थान टाटा कैपिटल की एंकर बुक में शामिल हुए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • Nomura India Investment Fund Mother Fund – 3.77%
  • Morgan Stanley Investment Funds Asia Opportunity Fund – 3.15%
  • Norway’s Government Pension Fund Global (GPFG) – 2.69% (लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश)
  • इन वैश्विक निवेशकों की मौजूदगी ने टाटा कैपिटल के IPO को लेकर बाजार में विश्वास को और मजबूत किया है।

इन बीमा कंपनियों ने निवेशकों में लिया भाग 

एंकर बुक में SBI लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ, ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, नवी जनरल इंश्योरेंस और केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस जैसे बड़े निवेशकों ने भी भाग लिया।

इसके अलावा, 18 घरेलू म्यूचुअल फंड हाउसेज ने भी मिलकर 1,650.4 करोड़ रुपये के 5.06 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इनमें शामिल हैं:

  • ICICI प्रूडेंशियल MF
  • HDFC AMC
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC
  • DSP MF
  • एक्सिस म्यूचुअल फंड
  • व्हाइटओक कैपिटल
  • UTI AMC
  • कोटक महिंद्रा AMC
  • मिरे एसेट
  • PGIM इंडिया आदि।

क्या है एंकर निवेशकों का महत्व?

एंकर निवेशक वो संस्थागत इकाइयां होती हैं जो किसी IPO से पहले निवेश करती हैं ताकि ऑफर के प्रति भरोसा और स्थिरता बनी रहे। इन्हें Qualified Institutional Buyers (QIBs) भी कहा जाता है। एंकर बुक से कंपनी को बड़ा शुरुआती फंड मिल जाता है, जिससे बाकी निवेशकों का भरोसा भी बढ़ता है।

IPO से बढ़ी उम्मीदें

टाटा कैपिटल के IPO को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह है। विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी की मजबूत ब्रांड वैल्यू, विविध वित्तीय उत्पादों की पेशकश और तेजी से बढ़ते NBFC सेक्टर की वजह से यह लिस्टिंग निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए जल्द खुलने वाला है, और विशेषज्ञों के अनुसार इसकी लिस्टिंग प्रीमियम पर हो सकती है। फिलहाल, निवेशक कंपनी की ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) स्थिति पर भी नज़र बनाए हुए हैं।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/business-news/tata-capital-raises-crore-from-anchor-investors-lic-makes-the-biggest-bid/feed/ 0
Bareilly News: बरेली नहीं जा सकीं इकरा हसन, तो फुटा गुस्सा; जानिए क्या बोली सपा सांसद https://hindi.ippa.co.in/uttar-pradesh-news/iqra-hasan-visit-to-bareilly-sparks-anger-says-an-undeclared-emergency-has-been-imposed-in-uttar-pradesh/ https://hindi.ippa.co.in/uttar-pradesh-news/iqra-hasan-visit-to-bareilly-sparks-anger-says-an-undeclared-emergency-has-been-imposed-in-uttar-pradesh/#respond Sun, 05 Oct 2025 04:02:42 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=98 Bareilly: उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद इकरा हसन ने शनिवार को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में “अघोषित आपातकाल” लागू है। उन्होंने यह बयान उस समय दिया जब उन्हें और सपा के अन्य नेताओं को हिंसा प्रभावित बरेली जाने से रोक दिया गया।

बरेली में तनाव बरकरार

दरअसल, बरेली के कोतवाली इलाके में 26 सितंबर को एक मस्जिद के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद से जिले में तनाव का माहौल है। बताया गया कि जुमे की नमाज के बाद प्रशासन ने किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद, ‘आई लव मुहम्मद’ लिखे पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।

क्या है मामला?

इसी बीच शनिवार को सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बरेली जाकर हालात का जायजा लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। इस पर सांसद इकरा हसन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को जनता के बीच जाने से रोक रही है।

इकरा हसन ने दिया जवाब

इकरा हसन ने PTI-भाषा से बातचीत में कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश की निवासी हूं और वहां से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हूं। हमने बरेली में हुई हिंसा के बारे में सुना और वहां जाकर लोगों से बात करना चाहा ताकि यह समझ सकें कि उनकी परेशानियां क्या हैं और सरकार कैसा व्यवहार कर रही है। लेकिन हमें रोक दिया गया।’

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना साफ तौर पर लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों पर हमला है।

यूपी में “अघोषित आपातकाल लागू”

सपा सांसद ने कहा कि उनके पास कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया, फिर भी पुलिस ने रास्ता रोक दिया। ऐसा कोई कानून नहीं है जो हमें देश में स्वतंत्र रूप से घूमने से रोक सके। शहर में कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं था, फिर भी हमें रोकना दिखाता है कि यूपी में “अघोषित आपातकाल लागू है।”

इकरा हसन का एजेंडा

इकरा हसन ने कहा कि पार्टी जल्द ही फिर से बरेली जाएगी। “हम पीछे नहीं हटेंगे।” हम वहां जरूर जाएंगे, चाहे आज नहीं तो कल या 10 दिन में। हम इस सरकार के एजेंडे का पर्दाफाश करेंगे।

विपक्ष का सरकार पर हमला

सपा नेताओं का कहना है कि योगी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है और प्रशासन selectively कार्रवाई कर रहा है। पार्टी ने मांग की है कि बरेली हिंसा की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बरेली पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन शहर के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/uttar-pradesh-news/iqra-hasan-visit-to-bareilly-sparks-anger-says-an-undeclared-emergency-has-been-imposed-in-uttar-pradesh/feed/ 0
नेपाल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट https://hindi.ippa.co.in/international-news/torrential-rains-wreak-havoc-nepal-government-issues-red-alert/ https://hindi.ippa.co.in/international-news/torrential-rains-wreak-havoc-nepal-government-issues-red-alert/#respond Sat, 04 Oct 2025 17:01:53 +0000 https://hindi.ippa.co.in/?p=86 Kathmandu: नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। भारी वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी के बाद नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताई है।

तीन दिन तक गाड़ियों पर रोक

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने जानकारी दी कि शनिवार से सोमवार तक काठमांडू घाटी में किसी भी वाहन को प्रवेश या निकासी की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने यह फैसला लोगों की सुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के चलते लिया है।

देशभर में दो दिन की छुट्टी घोषित

गृह मंत्रालय ने लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार और सोमवार को पूरे नेपाल में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, यह अवकाश आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। गृह सचिव रमेश्वर डांगल ने कहा कि भारी बारिश से बचाव के लिए सरकारी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और प्रभावित इलाकों में राहत टीमों को तैनात किया गया है।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक कमल राम जोशी ने बताया कि देश के 16 जिलों सुनसारी, महोत्तरी, उदयपुर, सिरहा, धनुषा, सारलाही, रौतहट, बारा, सप्तरी, पर्सा, सिंधुली, काभ्रे, दोलखा, ललितपुर, भक्तपुर, सिंधुपालचोक और चितवन में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मानसूनी सिस्टम नेपाल के मध्य भाग में प्रवेश कर चुका है और आज रात से लेकर कल सुबह तक कई जगहों पर बहुत तेज बारिश की संभावना है।

नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी

ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय ने बताया कि भारत के ओडिशा से निकला नया लो प्रेशर सिस्टम अब नेपाल की ओर बढ़ रहा है, जिससे 4 से 6 अक्टूबर के बीच और तेज बारिश होगी।
मौसम विभाग (DHM) ने चेतावनी दी है कि नारायणी, बागमती, कमला और कोशी नदियों का जलस्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच सकता है। छोटे नालों और पहाड़ी धाराओं में अचानक बाढ़ आने की आशंका है।

यात्रा पर रोक और ट्रैवल एडवाइजरी जारी

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्राधिकरण (NDRRMA) ने 3 से 6 अक्टूबर तक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। लोगों से रात में यात्रा न करने और लंबी दूरी की यात्राओं को स्थगित करने की अपील की गई है।

  • प्रशासन ने हेतौडा काठमांडू मार्ग पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।
  • कांति हाईवे: शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।
  • हेतौडा भैसे काठमांडू मार्ग: शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।

सरकार ने राहत तैयारियों की समीक्षा की

गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल ने सभी 77 जिलों के जिला अधिकारियों, सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन टीमों के साथ बैठक कर राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य “जन केंद्रित और प्रभावी” होने चाहिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। नेपाल सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें, नदियों के किनारे या पहाड़ी इलाकों में न जाएं और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

]]>
https://hindi.ippa.co.in/international-news/torrential-rains-wreak-havoc-nepal-government-issues-red-alert/feed/ 0